सहारनपुर, जनवरी 12 -- सोमवार को गांव सधारणसीर में हिंदू राष्ट्र निर्माण संघ की बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई और संगठन विस्तार के तहत रविंद्र राणा को जिला मंत्री (सधारणपुर), शिवम राणा को ब्लॉक अध्यक्ष नांगल तथा रविंद्र राणा को नांगल ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिला अध्यक्ष सचिन चौधरी के नेतृत्व में ठाकुर अभिनव के निवास पर आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष एड. दुष्यंत राणा ने कहा कि भारत को अब संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि जब धर्म के आधार पर देश का बंटवारा हुआ और पाकिस्तान एक मुस्लिम राष्ट्र है, तो भारत का हिंदू राष्ट्र होना स्वाभाविक है। जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह और महामंत्री पार्थ राणा ने कहा कि भारत श्रीराम, श्री...