भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए असाधारण प्रदर्शन करना होगा, पूर्व कप्तान ने बताई खामियां
मुंबई, जून 25 -- भारत की पूर्व कप्तान डायना एडुल्जी का मानना है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली करारी हार के बाद महिला टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारतीय टीम को अब असाधारण प्रदर्शन करना होगा। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम को दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से हराया था, जिससे उसकी सेमीफाइनल की राह कठिन हो गई है। अब भारत को अंक तालिका में दक्षिण अफ्रीका से आगे रहने के लिए अपने शेष दोनों लीग मैचों में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। दक्षिण अफ्रीका के भी तीन मैचों में चार अंक हैं, लेकिन उसे अपने अंतिम दो मुकाबले बांग्लादेश और नीदरलैंड्स के खिलाफ खेलने हैं ऐसे में उसके पास नेट रनरेट बेहतर करने का अच्छा मौका होगा। एडुल्जी ने 'हर स्टोरी, हर ग्लोरी' किताब के लोकार्पण समारोह के दौरान कहा, "हमने 50 ओवर के विश्व कप में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.