नई दिल्ली, जून 3 -- भारत से न्योता मिलने के बावजूद पहले चीन जाने की तैयारी कर रहे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान ने प्लान बदल दिया है। खबर है कि अब वह इस दुविधा से बचने के लिए तीसरे देश की यात्रा पहले करने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसकी वजह है कि वह ऐसा कोई संकेत नहीं देना चाहते कि जिससे बांग्लादेश का झुकाव किसी एक देश के प्रति लगे। हालांकि, कहा जा रहा है कि इसके बाद वह चीन यात्रा कर सकते हैं, जहां तीस्ता नदी का मुद्दा चर्चा में उठ सकता है।सबसे पहले भारत ने भी दिया था न्योता फरवरी में बांग्लादेश चुनाव के बाद सबसे पहले भारत ही था, जिसने रहमान को यात्रा का न्योता दिया था। बाद में मलेशिया और फिर इसके बाद चीन की तरफ से न्योता गया था। अब खास बात है कि बांग्लादेश पहले चीन जाने की तैयारी करने लगा था, लेकिन लंबी चर्चाओं के बाद मलेशिया पर मुहर लगी।...