पीटीआई, मार्च 5 -- योग गुरु बाबा रामदेव ने अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को लेकर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में हमारे नेताओं को संयम बरतना चाहिए और ऐसा कुछ भी करने से बचना चाहिए जिससे वैश्विक मंच पर भारत शर्मिंदा हो। पतंजलि योग पीठ में अपने अनुयायियों के साथ फूलों की होली खेलने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए रामदेव ने कहा कि दुनिया इस समय बहुत गंभीर दौर से गुजर रही है, जहां पहले से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और अब अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच भयंकर युद्ध ने गंभीर संकट पैदा कर दिया है। यह भी पढ़ें- 'घर के पास 14 मिसाइलें गिरीं'; मिडिल ईस्ट पर हमलों का उत्तराखंड तक असर यह भी पढ़ें- ईरान युद्ध के विरोध में मातम और प्रदर्शन पर रोक, इमामबाड़ों के बाहर फोर्स तैनात यह भी पढ़ें- खामेनेई को याद कर र...