गौरीगंज, अप्रैल 15 -- अमेठी। संवाददाता अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ अमेठी में होने जा रही पांच दिवसीय श्रीमद पावन प्रज्ञा पुराण कथा को लेकर राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव बुधवार को अमेठी पहुंची। यहां गायत्री शक्तिपीठ पर पूजा अर्चना कर उन्होंने देश व प्रदेश के सुख समृद्धि की कामना किया। उन्होंने कहा कि भारत को पुन: विश्व गुरू बनाने के लिए आध्यात्मिक जागरण जरूरी है।अपर्णा यादव ने कहा कि सूर्य उपासना एवं गायत्री उपासना मानव जीवन के लिए सर्वोत्तम है। इससे मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और नैतिक मूल्यों का विकास होता है। प्रज्ञा पुराण कथा से पूर्व देवीपाटन मंदिर से कस्बे में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह भी पढ़ें- गायत्री शक्तिपीठ अमेठी पहुंचीं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा याद...