नई दिल्ली, जून 21 -- महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 18वें मैच में भारत को दक्षिण अफ्रीका के हाथों 6 विकेट से हार झेलनी पड़ी है। इस हार के साथ भारतीय टीम के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें धराशायी होती नजर आ रही हैं। भारत को टी-20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया का अभेद्य किला भेदना ही होगा। ट्रॉफी का रास्ता ऑस्ट्रेलिया को हराकर ही निकलेगा जोकि एक मुश्किल कार्य नजर आता है। ऑस्ट्रेलिया के साथ- साथ टीम इंडिया को बांग्लादेश की महिला टीम पर भी विजय हासिल करनी होगी।दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल की प्रबल दावेदार महिला टी-20 विश्व कप में 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुपों में विभाजित किया गया है। इनमें सभी टीमें अपने ग्रुप की टीमों से एक- एक मैच खेलेंगी और जो टीम टॉप-2 में पहुंचेंगी वही सेमीफाइनलिस्ट होंगी। भारत ऑस्...