नई दिल्ली, फरवरी 1 -- आगामी टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारियों के बीच ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज और पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने एक बड़ी भविष्यवाणी की है। पोंटिंग ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को भारतीय टीम का सबसे महत्वपूर्ण स्तंभ और एक्स-फैक्टर करार दिया है। पोंटिंग का मानना है कि अभिषेक के पास अंतरराष्ट्रीय अनुभव की जो कमी है, वह वास्तव में उनके लिए एक बहुत बड़ी सकारात्मक शक्ति साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि वे बिना किसी पुराने दबाव के निडर होकर खेलते हैं। पोटिंग के अनुसार, अभिषेक में वह प्रतिभा है जो उन्हें इस बड़े टूर्नामेंट में न केवल सबसे सफल बल्लेबाज बना सकती है, बल्कि उन्हें 'प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी' यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी दिला सकती है। अभिषेक शर्मा की खेल क्षमता और भारतीय टीम पर उनक...