नई दिल्ली, जून 12 -- भारत फिलहाल दुनिया का सबसे अधिक आबादी वाला मुल्क है। भारत की मौजूदा जनसंख्या 1.5 अरब के करीब है। यह आबादी बहुत अधिक प्रतीत होती है और इसके चलते संसाधनों के लिए संघर्ष की स्थिति बढ़ रही है। यही नहीं यह आबादी बढ़कर अगले दो दशकों में 1.7 अरब तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद भारत की आबादी में तेजी से गिरावट का डर है और इसी बात को लेकर संयुक्त राष्ट्र ने चिंता जताई है। यूएन जनसंख्या कोष की ओर से तैयार एक रिपोर्ट में कहा गया है कि करीब 40 साल बाद यानी 2065 से भारत की आबादी में गिरावट आने लगेगी। यह चिंता इसलिए भी सही लग रही है क्योंकि भारत में औसत जन्मदर 1.9 पर आ गई है, जो कि रिप्लेसमेंट लेवल से कम है। जनसंख्या विज्ञानियों के अनुसार रिप्लेसमेंट लेवल बनाए रखने के लिए जरूरी है कि प्रति महिला औसतन जन्मदर 2.1 रहे। फिलहाल भारत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.