नई दिल्ली, सितम्बर 27 -- रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने रविवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी की बिना सोचे कही गई बात से अमेरिका का असली डर सामने आ गया है। उनका कहना है कि वॉशिंगटन नहीं चाहता कि भारत चीन की तरह बड़ा प्रतिद्वंद्वी बने। अलीपोव ने इस बात को 'फ्रॉयडियन स्लिप' बताया यानी मुंह से निकल गई वह बात जो दिल में छिपी थी। एनडीटीवी डिफेंस समिट में बोलते हुए अलीपोव ने कहा कि इस साल नई दिल्ली में हुए रायसीना डायलॉग के दौरान एक टॉप अमेरिकी अधिकारी ने सबके सामने कहा था कि अमेरिका कभी भी भारत को अगला चीन नहीं बनने देगा। राजदूत के मुताबिक यह टिप्पणी साफ दिखाती है कि जैसे-जैसे भारत मजबूत होता जाएगा और सुपरपावर बनेगा, अमेरिका उसे रोकने की हर कोशिश करेगा। उन्होंने इसी से ग्राहम एक्ट को जोड़ा। यह कानून हाल ही में अमेरिक...