नई दिल्ली, जुलाई 1 -- व्यापार समझौते पर अंतिम मुहर की तैयारियों के बीच अमेरिका ने भारतीय कंपनियों को बड़ी राहत दी है। खबर है कि ट्रेजरी प्रतिबंध सूची से 4 कंपनियों को हटा दिया है। खास बात है कि रूस के साथ काम करने के चलते इनके खिलाफ कार्रवाई की गई थी। हाल ही में अमेरिका ने SDN यानी स्पेशली डेसिग्नेटेड नेशनल्स लिस्ट अपडेट की है। हाल ही में भारत में राजदूत सर्जियो गोर ने कहा था कि व्यापार समझौता लगभग पूरा हो चुका है और महज 1 फीसदी काम ही बाकी रह गया है। इन सभी कंपनियों को एग्जीक्यूटिव ऑर्डर 14024 के तहत लिस्ट में शामिल किया गया था। इनमें RRG Engineering Technologies Private Limited and Lokesh Machines Limited, Ahmedabad-based Galaxy Bearings Ltd और Shaurya Aeronautics Private Limited शामिल हैं।क्या है SDN लिस्ट? OFAC यानी ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट...