नई दिल्ली, जुलाई 9 -- भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टी20 मैच से पहले बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती टी20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। श्रेयस अय्यर ने गुरुवार को टॉस जीतने के बाद इसकी पुष्टि की। भारतीय टीम ने ब्रिस्टल में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। बीसीसीआई ने टॉस के बाद दोनों खिलाड़ियों को लेकर बड़ा अपडेट शेयर किया है। बोर्ड ने बताया कि हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण चौथे और पांचवें टी20 मैच से बाहर हो गए हैं। यह भी पढ़ें- 'ऐसा तो होगा.', पार्थिव पटेल ने पकड़ी वैभव सूर्यवंशी की सबसे बड़ी कमजोरीबीसीसीआई ने दिया अपडेट बीसीसीआई ने दोनों खिलाड़ियों के फिटनेस को लेकर अपडेट दिया है। बीसीसीआई ने एक्स अकाउंट पर अपडेट शेयर करते हुए लिखा, ''हर्षित राणा और वरुण चक्रवर्ती को...