नई दिल्ली, फरवरी 6 -- भारतीय टीम के तेज गेंदबाज हर्षित राणा घुटने की चोट की वजह से टी20 विश्व कप से बाहर हो गए हैं। भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि हर्षित पूरी तरह से फिट नहीं है। हर्षित के रिप्लेसमेंट को लेकर अभी टीम बेहतर विकल्प की तलाश कर रही है। तेज गेंदबाज हर्षित को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वॉर्म अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगी थी। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा बुधवार को नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम के वार्म-अप मैच के दौरान चोट लगने के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से पहले कहा, ''हमारे पास कई विकल्प है। हम देख रहे हैं किन गेंदबाजों ने पिछले कुछ समय में अच्छा किया है। ये भी देखेंगे ऐसे कौन गे...