नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- अमेरिकी संसद के निचले सदन (हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स) ने एक कड़ा प्रतिबंध विधेयक पारित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इस विधेयक के कानून बनने पर अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को रूस से कच्चा तेल और प्राकृतिक गैस खरीदने वाले देशों पर 100% तक सीमा शुल्क (टैरिफ) लगाने का अधिकार मिल जाएगा। इस फैसले का सीधा असर भारत और चीन जैसे बड़े ऊर्जा आयातक देशों पर पड़ सकता है। ट्रंप के इस नए विधेयक की तलवार भारत समेत कई देशों पर लटक रही है और इसके साथ ही फ्यूल महंगा होने की आशंका भी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- पेट्रोल-डीजल के रेट में राहत कब तक रहेगी बरकरार? कच्चा तेल अब भी 108 के पारक्या है विधेयक और प्रक्रिया? मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस कानून का नाम 'लिंडसे ओ. ग्राहम सेंक्शनिंग रूस एंड ईरान एक्ट ऑफ 2026' (Lindse...