बरेली, अक्टूबर 17 -- ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मुफ्ती शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने कहा कि दिल्ली के जंतर-मंतर में विभिन्न संगठनों और राजनीतिक दलों की ओर से पिछले 15 दिनों से चल रहे धरना-प्रदर्शन करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत को बांग्लादेश नहीं बनने दिया जाएगा और देश में तख्तापलट की साजिशों को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। शुक्रवार को जुमा नमाज के बाद मौलाना ने कहा कि धरना-प्रदर्शन करना प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक अधिकार है,लेकिन इसकी आड़ में हिंसा करने या देश की व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिशों की अनुमति नहीं दी जा सकती। उन्होंने कहा है कि लंबे समय से चल रहे प्रदर्शन के कारण दिल्ली आने-जाने वाले लोगों और कारोबार को नुकसान पहुंच रहा है। यह भी पढ़ें- कनॉट प्लेस पर कॉकरोच जनता पार्टी का हल्ला बोल, मस्क पर ओवै...