भारत को बड़ा झटका, वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से हो सकते हैं बाहर
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो चुका है। भारत ने पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता है। हालांकि, अब टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स आ रही हैं कि वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी अपना आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया था। रविवार को खेले गए मुकाबले में वरुण चक्रवर्ती ने चार ओवर में 16 रन दिए थे और एक विकेट हासिल किया था। पहली पारी में फील्डिंग के दौरान ही उन्हें चोट लगी थी, जिसकी वजह से अब बाहर होने की नौबत आ गई है। उनकी दमदार गेंदबाजी और साथी गेंदबाजों द्वारा दमदार प्रदर्शन के कारण भारत ने अफगानिस्तान को 156 रनों पर रोक दिया था। 157 रनों के लक्ष्य को भारत ने 3 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.