भारत को बड़ा झटका, वरुण चक्रवर्ती अफगानिस्तान सीरीज से बाहर, एशियन गेम्स को लेकर भी डाउट
नई दिल्ली, सितम्बर 14 -- भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आगाज हो चुका है। भारत ने पहला मुकाबला 7 विकेट से जीता है। हालांकि, अब टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है। रिपोर्ट्स आ रही हैं कि वरुण चक्रवर्ती इस सीरीज से पूरी तरह से बाहर हो गए हैं। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अभी अपना आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। वरुण चक्रवर्ती ने पिछले मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया था। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने कहा, ''यह नयी चोट है। एमआरआई में इसका खुलासा हुआ है कि उन्हें मांसपेशियों में खिंचाव है। वह सीरीज से बाहर हो गए हैं और उनका एशियाई खेलों में हिस्सा लेना भी संदिग्ध है। '' भारत 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला भी खेलेगा और इसके बाद 28 सितंबर से जापान के निशिन में होने वाले एशिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.