भारत को बचानी है क्राइस्टचर्च टेस्ट में लाज तो दोहराना होगा 36 साल पुराना इतिहास, कौन खेलेगा 'अजहरुद्दीन' जैसी पारी?
नई दिल्ली, नवम्बर 28 -- इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड 2 मैच की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला क्राइस्टचर्च में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया न्यूजीलैंड के 356 रनों के सामने 116 रन पर ही 6 विकेट खो चुकी है। भारत अभी भी मेजबानों से 240 रन पीछे हैं। अगर टीम इंडिया को फॉलोऑन बचाना है तो तीसरे दिन यानी 29 नवंबर को कम से कम 41 रन बोर्ड पर और लगाने होंगे। हालांकि यह काम थोड़ा मुश्किल नजर आ रहा है। अगर भारत को फॉलोअन बचाना है और क्राइस्टचर्च टेस्ट में लाज बचानी है तो 36 साल पुराना इतिहास दोहराना होगा, जब 6 विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया के पुछुल्ले बल्लेबाजों ने 200 से ज्यादा रन बटौरे थे। अगर टीम इंडिया इस बार भी ऐसा करने में कामयाब रहती है तो वह निश्चित तौर पर न्यूजीलैंड के स्कोर के नजदीक पहुंच जाएगी और ऐसे में इस मैच म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.