नई दिल्ली, सितम्बर 16 -- अनुभवी स्पिनर वरुण चक्रवर्ती बाजू में खिंचाव के कारण एशियन गेम्स से बाहर हो गए हैं और उनकी जगह लेग स्पिन ऑलराउंडर विपराज निगम को भारतीय टीम में शामिल किया गया है। एशियाई खेल 19 सितंबर को जापान के आइची-नागोया में शुरू होंगे। भारत 22 सितंबर को जापान के खिलाफ एक ऐतिहासिक टी20 मुकाबला भी खेलेगा और इसके बाद 28 सितंबर से जापान के निशिन में होने वाले एशियाड में अपने अभियान की शुरुआत करेगा। यह भी पढ़ें- कोहली-रोहित भी नहीं कर पाए ऐसा कमाल, ब्रूक ने शतक लगाकर किया बड़ा कारनामाकुलदीप खेलेंगे वनडे सीरीज भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के एक सूत्र ने नाम न छापने की शर्त पर पीटीआई को बताया, ''वरुण अनिश्चितकाल के लिए टीम से बाहर हो गए हैं। विपराज निगम और कुलदीप यादव के रूप में हमारे पास दो विकल्प थे। कुलदीप इस महीने के आखिर में...