नई दिल्ली, फरवरी 26 -- राज ऋषि सिंघल,वरिष्ठ पत्रकार लंबी जद्दोजहद के बाद देश की सबसे अमीर नगरपालिका बृहन्मुंबई नगरपालिका परिषद (बीएमसी) को रितु तावड़े के रूप में अपना मेयर मिल गया। मुंबइकरों ने नई मेयर से काफी उम्मीदें पाल रखी हैं, इसलिए जब उन्होंने अपने पहले बयान में बांग्लादेशी घुसपैठियों द्वारा किए गए कब्जे को हटाने को पहली प्राथमिकता बताई, तो लोग कुछ हैरान रह गए। खस्ताहाल सड़क, अवैध निर्माण, बढ़ता प्रदूषण, जर्जर सार्वजनिक परिवहन, फुटपाथ की कमी, कचरा निपटान और फ्लाईओवर को गिरने से रोकने के बारे में उन्होंने कुछ भी नहीं कहा। ऐसा लगता है, उन्होंने पार्टी नेतृत्व को खुश करने के इरादे से यह बयान दिया या फिर वह अनजाने ही उस बात को दोहरा बैठीं, जो अब एक मौसमी जुमला बन चुकी है। ब्रिटिश अरबपति कारोबारी और फुटबॉल क्लब 'मैनचेस्टर यूनाइटेड' के एक...