गया, जून 18 -- शहर के जयप्रकाश नारायण अस्पताल में बुधवार को भारत को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में उपस्थित लोगों को नशा न करने और देश को नशा मुक्त बनाने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में उपाधीक्षक संजय कुमार सिंह और जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. एमई हक ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी और सभी को नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया। शपथ के दौरान उपस्थित लोगों ने संकल्प लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों और समुदाय के अन्य लोगों को भी नशा मुक्ति के लिए प्रेरित करेंगे। यह भी पढ़ें- नगर निगम सभागार में दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ, नशामुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प उन्होंने कहा कि कि...