नई दिल्ली, जून 29 -- भारत को ऐतिहासिक हार थमाने के बाद आयरलैंड के हेड कोच हेनरिक मलान ने चौंकाने वाला फैसला किया है। उन्होंने अगले दिन अपने पद से इस्तीफा दे दिया। आयरलैंड ने रविवार को भारत का दो मैचों की टी20 सीरीज में सूपड़ा साफ किया। आयरलैंड ने पहली बार किसी भी फॉर्मेट में भारत से सीरीज जीती। वहीं, आयरलैंड क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार को सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया कि मलान का टीम से नाता टूट गया है। उनका कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक था। वह साल 2022 में आयरलैंड टीम से जुड़े थे। मलान का मानना है कि इंडिया सीरीज खत्म होने के साथ पद छोड़ने से नए कोच को टीम के साथ तालमेल बिठाने के लिए जरूर वक्त मिल जाएगा। गैरी विल्सन को आयरलैंड पुरुष टीम का नया हेड कोच नियुक्त गया है।मलान ने इस्तीफे के बाद क्या कहा? आयरलैंड को अगस्त में अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज...