नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- पश्चिम एशिया में जारी युद्ध की वजह से पूरी दुनिया पर छाए ईंधन संकट के बीच भारत की मदद के लिए पुराना दोस्त, रूस आगे आया है। गुरुवार को रूस ने भारत को ज्यादा तेल और नैचुरल गैस सप्लाई करने का प्रस्ताव दिया है। रूस के उप-प्रधानमंत्री डेनिस मांतुरोव ने खुद भारत आकर मदद का भरोसा दिलाया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की है और ऊर्जा और उर्वरक जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने के तरीकों पर बातचीत की है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की जानकारी भी साझा की। उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा कि रूसी उप प्रधानमंत्री के साथ व्यापार, उर्वरक, कनेक्टिविटी और लोगों के बीच आपसी सहयोग जैसे कई मुद्दों पर चर्चा हुई। पीएम मोदी ने पिछले दिसंबर में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन क...