नई दिल्ली, जून 6 -- बीसीसीआई ने इंग्लैंड और आयरलैंड के खिलाफ आगामी सीरीज और 2026 एशियाई खेलों के लिए टीमों की घोषणा करते हुए श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का नया टी20I कप्तान बनाया। जियोस्टार के 'क्रिकेट लाइव' कार्यक्रम में जियोस्टार के एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा और ग्रीम स्वान ने अय्यर की भारत के नए टी20I कप्तान के रूप में नियुक्ति और वैभव सूर्यवंशी को पहली बार तीनों टूर्नामेंटों के लिए चुने जाने पर चर्चा की। यह भी पढ़ें- वैभव तुमने कमाया है.., सूर्यकुमार यादव की आई पहली प्रतिक्रिया, टीम को सराहासूर्या को हटाए जाने और अय्यर को नियुक्त किए जाने पर बोले चोपड़ा जियोस्टार के 'क्रिकेट लाइव' कार्यक्रम में बोलते हुए, जियोस्टार एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने श्रेयस अय्यर के सूर्यकुमार यादव के बाद भारत के टी20 कप्तान बनने पर अपने विचार करते हुए कहा "यह लगभग अपेक...