पूर्णिया, मार्च 3 -- हरदा, एक संवाददाता। हरदा क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शिक्षकों और छात्रों ने उनके तेलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके जीवन और योगदान पर विस्तार से चर्चा की। पी.एस.डी. कॉलेज हरदा के प्रधानाचार्य डॉ. शिव कुमार ने कहा कि सरोजिनी नायडू न केवल एक प्रखर कवयित्री थीं, बल्कि स्वतंत्रता संग्राम की अग्रणी सेनानी भी रहीं। पार्वती मंडल उच्च माध्यमिक विद्यालय हरदा के प्रधानाध्यापक शमीम अख्तर ने उनके राजनीतिक और सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनसे प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक बिनोद कुमार, शिक्षक विवेक कुमार, मध्य विद्यालय उफरैल की राष्ट्रपति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.