कानपुर, फरवरी 13 -- कानपुर में चंद्रशेखर आजाद जन कल्याण समिति भारत ने भारत कोकिला सरोजिनी नायडू की जयंती को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया गया। कमला नेहरू पार्क में आयोजित विचार संगोष्ठी में सर्वेश कुमार पाण्डे निन्नी ने कहा कि सरोजिनी नायडू ने देश की गुलामी से मुक्ति के लिए अनेक राष्ट्रीय आंदोलनों का नेतृत्व किया और जेल भी गई। उन्होंने महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। संगोष्ठी में विजय नारायण शुक्ल, अनिल त्रिपाठी, हर्षित शुक्ल, रविदास मिश्र, दीनानाथ त्रिवेदी, बी.डी. जयसवाल, समाज सेविका प्रतिभा साहू, राजकुमार अग्निहोत्री, ज्ञान प्रकाश तिवारी, प्रताप सैनी, अजीत खोटे, देव कबीर आदि उपस्थित रहे। संचालन प्रचार मंत्री संदीप साहू ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...