बदायूं, मार्च 11 -- कादरचौक, संवाददाता। कंपोजिट विद्यालय असरासी में आयोजित त्रिदिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। शिविर में बच्चों ने तंबुओं का शहर बसाकर अपनी दक्षता का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी दिलीप कुमार ने कहा कि परिश्रम और अनुशासन से जीवन बदलता है। विशिष्ट अतिथि डॉ. सुभि चौधरी ने स्काउटिंग को युवाओं को आत्मनिर्भर और राष्ट्र के लिए उपयोगी बनाने वाला बताया। पूर्व जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने युवाओं के दृढ़ संकल्प और सामर्थ्य की प्रशंसा की। व्यायाम शिक्षक मुकेश कुमार यादव द्वारा घोषित परिणामों में स्काउट वर्ग में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप टोली और गाइड वर्ग में भारत कोकिला कंपनी ऑल ओवर चैंपियन रही। द्वितीय स्थान पर पृथ्वीराज चौहान टोली व मीराबाई कंपनी और तृतीय स्थान पर डॉ. आंबेडकर, चंद्रशे...