नई दिल्ली, मार्च 9 -- सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय पुरुष टीम ने टी-20 विश्व कप 2026 का खिताब जीत लिया है। भारत ने यह कारनामा तीसरी बार किया है। इससे पहले टीम इंडिया 2007 का विश्व कप महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में और 2024 का टी-20 विश्व कप रोहित शर्मा की कप्तानी में जीत चुकी है। रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली खिताबी जीत के बाद अब रोहित शर्मा का एक बयान काफी चर्चा में है। रोहित शर्मा ने साल 2011 में मौजूदा भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव पर एक ट्वीट किया था जो अब काफी चर्चा में है।सूर्या के लिए रोहित ने किया था ट्वीट सूर्यकुमार यादव ने 10 दिसंबर 2011 को ट्वीट किया था कि "चेन्नई में बीसीसीआई पुरस्कार समारोह अभी-अभी समाप्त हुआ। कुछ उभरते हुए प्रतिभाशाली क्रिकेटर देखने को मिले। मुंबई के सूर्यकुमार यादव पर भविष्य मे...