नई दिल्ली, मार्च 13 -- बैक टू बैक टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतकर ना सिर्फ टीम इंडिया ने इतिहास रचा है, बल्कि इस फॉर्मेट में दुनियाभर में अपनी धाक जमाई है। 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने रिटायरमेंट लिया, जिसके बाद सूर्यकुमार यादव और गौतम गंभीर ने मिलकर एक नई टीम बनाई। इस टीम ने नए अंदाज में क्रिकेट खेली और वर्ल्ड क्रिकेट पर अपना दबदबा बनाया। भारतीय क्रिकेट जहां लगातार ऊंचाइयों को छू रहा है, वहीं पाकिस्तान की क्रिकेट लगातार नीचे गिर रही है। ऐसे में उनके ही पूर्व खिलाड़ी ने अपनी टीम पर तंज कसा है। यह भी पढ़ें- पाकिस्तानी खिलाड़ी खरीदने पर उठी काव्या मारन की फ्रेंचाइजी SRH के बॉयकॉट की मांग भारत ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी और अब 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता है...