चेन्नई, फरवरी 17 -- न्यूजीलैंड के हरफनमौला ग्लेन फिलिप्स का मानना है कि मेजबान भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने से उनकी टीम को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में परिस्थितियों को समझने और खुद को ढालने में काफी मदद मिली है। न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप से पहले भारत दौरे पर पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली थी, जिसने उन्हें उपमहाद्वीप के हालात का अच्छा अनुभव मिला। न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी जबकि टी20 सीरीज में 1-4 से करारी हार का मुंह देखा। न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई जैसी टीमों वाले चुनौतीपूर्ण ग्रुप से मंगलवार को सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया। टीम ने चार में से तीन मुकाबले जीते, जबकि उसकी एकमात्र हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रही। फिलिप्स ने कनाडा पर आठ विकेट क...