नई दिल्ली, मार्च 11 -- Stock market crash: ईरान की अमेरिका और इजराइल से जंग जारी है। इस जंग की वजह से भारतीय शेयर बाजार में भी तबाही मची हुई है। हालात इतने बिगड़ गए कि सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 1,342 अंक का गोता लगा गया जबकि एनएसई निफ्टी 24,000 अंक के नीचे आ गया। इस भारी गिरावट से बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों के कुल मार्केट कैपिटल से लगभग 6 लाख करोड़ रुपये कम हो गए, जिससे यह घटकर 441 लाख करोड़ रुपये रह गया।सेंसेक्स और निफ्टी का हाल तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 1,342.27 अंक यानी 1.72 प्रतिशत लुढ़क कर 76,863.71 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें 1,446.72 अंक तक की गिरावट आई थी। बीएसई में सूचीबद्ध 2,380 शेयरों में गिरावट आई जबकि 1,881 शेयर लाभ में रहे। वहीं 153 शेयर के भाव अपरिवर्तित रहे। पचास शेयरों पर आधारित एन...