नई दिल्ली, मार्च 23 -- PM Modi on Iran War in Lok Sabha: पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष और उस संकट का भारत पर आए प्रभाव विषय पर लोकसभा में चर्चा में भाग लेते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध ने भारत के समक्ष अप्रत्याशित चुनौतियां खड़ी कर दी हैं। पीएम ने कहा कि ये चुनौतियां आर्थिक भी हैं, राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी भी हैं और मानवीय भी हैं। उन्होंने ने कहा कि मिडिल ईस्ट में हालात चिंताजनक बने हुए हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि भारतीयों की सुरक्षा उनकी सरकार की प्राथमिकता रही है। प्रधानमंत्री ने बताया कि तीन हफ्ते के युद्ध के दौरान मिडिल-ईस्ट से अब तक 3 लाख 75 हजार भारतीय सुरक्षित अपने देश लौटे हैं। उन्होंने बताया कि युद्धग्रस्त ईरान से ही अब तक एक हजार से ज्यादा लोग स्वदेश लौटे हैं, इनमें 700 के करीब मेडिकल छात्...