पीलीभीत, नवम्बर 12 -- पीलीभीत। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान ब्रज प्रदेश की ओर से सरस्वती शिशु/विद्या मन्दिर साहूकारा में आयोजित सप्तशक्ति संगम कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. मधु सचान ने की। मुख्य अतिथि मातृशक्ति रोटरी क्लब की अध्यक्ष अदिति जायसवाल, मुख्य वक्ता अनीता तिवारी, प्रधानाचार्य अशोक कुमार रहे। मुख्य वक्ता अनीता तिवारी ने कुटुंब प्रबोधन एवं पर्यावरण के विषय पर विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि ने भारत के विकास में महिलाओं का योगदान के विषय पर विचार व्यक्त किया। प्रेरणादायी महिलाओं के संदेश विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न स्वरूपों जैसे अहिल्याबाई झांसी की रानी, कल्पना चावला, सरोजिनी नायडू, मदर टेरेसा स्वरूपों में दिए गए और सैनिक की मां को सम्मानित किया गया। प्रश्नोत्तरी प्रति...