नई दिल्ली, जुलाई 23 -- राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के लिए पहला पदक पक्का हो गया है। असम से ताल्लुक रखने वाली भारतीय मुक्केबाज ने यह सफलता दिलाई है। वे बिना रिंग में गए ही पदक तय करने में सफल रही हैं। इस मुक्केबाज का नाम लवलीना बोरगोहेन है। उन्होंने रिंग में कदम रखे बिना या एक भी पंच मारे बिना ही राष्ट्रमंडल खेलों 2026 में भारत के लिए पदक पक्का कर लिया है।लवलीना को सेमीफाइनल में मिला सीधा प्रवेश गुरुवार, 23 जुलाई को ग्लासगो में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की शुरुआत में ही असम की इस मुक्केबाज को महिला 75 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में सीधा प्रवेश मिल गया। इससे उनका कम से कम कांस्य पदक पक्का हो गया है। लवलीना को पांच मुक्केबाजों के ड्रॉ में पहले दौर में बाई मिली, जिससे उन्होंने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। अब वह 31 जुलाई को सेमीफाइनल में ...