नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- जेएनयू के सेवानिवृत्त प्रोफेसर अरुण कुमार का चीन-अमेरिका समझौते पर मानना है कि इससे भारत के सामने प्रतिस्पर्धा की चुनौती बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि टेक्सटाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे क्षेत्रों में भारत और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ सकती है। हालांकि इलेक्ट्रॉनिक्स में भारत पर ज्यादा असर की संभावना कम है, क्योंकि अमेरिका में कम लागत वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान का उत्पादन मुश्किल है। उन्होंने कहा कि ऑटो मोबाइल क्षेत्र में भारत अभी चीन के मुकाबले काफी पीछे है, इसलिए अगले कुछ वर्षों में इसका असर सीमित रह सकता है। लेकिन जिन क्षेत्रों में भारत और चीन सीधे प्रतिस्पर्धी हैं, वहां चीन को अमेरिका में कम शुल्क मिलने से भारत के निर्यात पर दबाव बढ़ सकता है। यह भी पढ़ें- चीन-अमेरिका 60 अरब डॉलर के 90 फीसदी सामान पर कम करेंगे टैरिफ ...