भारत के लिए नेपाली PM बालेन शाह ने तोड़े अपने बनाए नियम, अब दिल्ली भी आएंगे; तारीख तय
नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह जल्द ही भारत दौरे पर आएंगे। उनकी दिल्ली यात्रा की तारीख भी तय हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक शाह इसी महीने दिल्ली आ सकते हैं। पीएम बालेन शाह का यह दौरा कई मायनों में खास होगा। इस यात्रा से पहले अपने बनाए गए प्रोटोकॉल तोड़कर भारत के विदेश सचिव से मुलाकात की है। वहीं यह इसीलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने पहले विदेश दौरे के लिए चीन को छोड़कर भारत को तरजीह दी है। द इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पीएम बालेंद्र शाह 22 नवंबर से भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रहेंगे। इससे पहले उन्होंने गुरुवार को भारत के विदेश सचिव विक्रम मिसरी से मुलाकात की है। जानकारी के मुताबिक विदेश सचिव नेपाल के विदेश सचिव अमृत बहादुर राय के निमंत्रण पर 4 से 5 नवंबर तक नेपाल की दो दिवसीय आधिकारिक यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.