नई दिल्ली, मार्च 4 -- आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 ने क्रिकेट के इतिहास में एक नया कीर्तिमान जोड़ दिया है। यह टूर्नामेंट अब तक का सबसे अधिक देखा जाने वाला संस्करण बन गया है, जिसने लोकप्रियता के पिछले सभी कीर्तिमानों को ध्वस्त कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के अध्यक्ष जय शाह ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (X) पर एक पोस्ट के जरिए इस ऐतिहासिक उपलब्धि की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि इस बार के विश्व कप को वैश्विक और सुलभ बनाने की जो महत्वाकांक्षा थी, वह अब धरातल पर सच साबित हो रही है और प्रशंसकों का उत्साह चरम पर है। भारत में इस मेगा इवेंट के प्रति दीवानगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसकी कुल व्यूअरशिप ने 500 मिलियन यानी 50 करोड़ का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। जय शाह ने अपनी पोस्ट में इस बात प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.