तेहरान, जून 20 -- लेबनान में किए गए इजरायली हमले से ईरान भड़क गया है। इसकी वजह से उसने एक बार फिर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद कर दिया। ईरान की संयुक्त सैन्य कमान ने इसकी जानकारी दी है। इस बीच, भारत के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि शनिवार को भारत के झंडे वाले तीन क्रूड ऑयल टैंकर, जिनमें देश के 94 क्रू मेंबर के साथ 8.6 लाख मिलियन टन से ज्यादा कार्गो है होर्मुज स्ट्रेट से गुजरे और भारत के रास्ते में हैं। तीन क्रूड ऑयल टैंकर के नाम देश वैभव, देश विभोर, और सनमार हेराल्ड हैं। ये 24 जून और 1 जुलाई के बीच भारत पहुंच जाएंगे। देश वैभव के 24 जून को वाडिनार पोर्ट पहुंचने की उम्मीद है, जबकि देश विभोर के उसी दिन सिक्का पोर्ट पहुंचने की संभावना है। सनमार हेराल्ड शनिवार को होर्मुज स्ट्रेट पार करने वाला तीसरा भारतीय ...