नई दिल्ली, मार्च 31 -- सरकार ने सोमवार को एक अहम जानकारी देते हुए बताया कि ऊर्जा उत्पादों से लदे और भारत आ रहे 10 विदेशी झंडे वाले जहाज इस समय फारस की खाड़ी में फंसे हुए हैं। इसके अलावा, 18 भारतीय जहाज भी वर्तमान में इसी क्षेत्र में मौजूद हैं। कुल मिलाकर 28 जहाजों पर संकट अभी भी मंडरा रहा है। जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश सिन्हा ने मौजूदा हालात पर सवालों के जवाब देते हुए स्थिति को स्पष्ट किया।फंसे हुए विदेशी जहाजों की डिटेल विशेष सचिव ने बताया कि भारत आ रहे इन 10 विदेशी जहाजों में महत्वपूर्ण ऊर्जा उत्पाद मौजूद हैं। 3 जहाज: एलपीजी (LPG) से लदे हैं। 4 जहाज: कच्चा तेल (Crude Oil) लेकर आ रहे हैं। 3 जहाज: एलएनजी (LNG) से भरे हुए हैं। इनके अलावा, भारतीय ध्वज वाले जहाज भी हैं। इनमें एलपीजी के तीन टैंकर, एक एलएनजी वाहक और कच्चे तेल के चार...