नई दिल्ली, जून 24 -- बीते साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत से मिली करारी हार को पाकिस्तान अब तक नहीं भूला होगा। इस संघर्ष के दौरान भारत ने न सिर्फ पाकिस्तान के कायराना हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया था, बल्कि यह भी दिखा दिया था कि भारत आतंकवाद को लेकर जीरो टॉलरेंस की रणनीति अपनाएगा। भारत ने यह भी साफ किया कि दोनों देशों के बीच खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते और इसके साथ ही भारत ने सिंधु जल समझौते को स्थगित कर दिया। अब एक साल बीत जाने के बाद भी पाकिस्तान इसे लेकर अब तक रो रहा है। कभी अपने लोगों के सामने, तो कभी संयुक्त राष्ट्र के मंचों पर, पाकिस्तान सिंधु जल समझौते को दोबारा लागू करने के लिए गिड़गिड़ा रहा है। लेकिन आखिर 66 साल पुराने समझौते में ऐसा क्या है, जिससे पाकिस्तान की सांसें अटकी हुई है? पहले जानते हैं कि सिंधु जल समझौता एक बार फिर चर्...