गौरीगंज, फरवरी 3 -- अमेठी। जिले के प्रभारी मंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने भाजपा कार्यालय पर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत किए गए बजट के संबंध में पत्रकारों को जानकारी दी। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आज विश्व की चौथी बड़ी महाशक्ति के रूप में उभर चुका है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर वर्ग-किसान, युवा, महिला, श्रमिक और उद्यमियों-के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार काम कर रही है। आम बजट इसका स्पष्ट उदाहरण है, जिसमें विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता दी गई है। प्रभारी मंत्री ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में रेल विस्तार के लिए 25 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे लखनऊ, कानपुर, आगरा और प्रयागराज जैसे प्रमुख शहरों में रेल नेटवर्क मजबूत होगा और आवागमन सुगम बनेगा। एमएसएमई सेक्टर को 10 हजार करो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.