इस्लामाबाद, जनवरी 2 -- पाकिस्तान के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण (पीसीएए) ने बांग्लादेश की राष्ट्रीय एयरलाइन 'बिमान एयरवेज' को ढाका और कराची के बीच सीधी उड़ानें संचालित करने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति शुरुआती तौर पर ट्रायल आधार पर तीन महीने के लिए दी गई है, जो 26 या 30 मार्च 2026 तक वैध रहेगी। इसकी अवधि को आगे बढ़ाया भी जा सकता है। यहां दिलचस्प बात ये है कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की एयरलाइन्स के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया था। यानी पाकिस्तान के विमान भारत के एयरस्पेस से होकर नहीं गुजर सकते। बांग्लादेश के लिए ऐसी कोई पाबंदी नहीं है। इसीलिए पाकिस्तान ने बांग्लादेशी एयरलाइन को ढाका से कराची के लिए उड़ान की मंजूरी दे दी है। पीसीएए के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह अनुमति पाकिस्ता की केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद दी गई है। ए...