नई दिल्ली, अगस्त 6 -- सनी देओल की फिल्म आ रही है बंटवारा 1947 जिसका ट्रेलर कुछ दिनों पहले रिलीज हुआ है और इसे काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया है और इसमें सनी के साथ प्रीति जिंटा, करण देओल और शबाना आजमी हैं। इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के बंटवारे की कहानी को दिखाया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं जिसमें बंटवारे के दौरान के दर्द की कहानी को दिखाया है। गर्म हवा फिल्म 'गर्म हवा' साल 1973 में रिलीज हुई थी। फिल्म को एम. एस. सथ्यू ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में भारत-पाकिस्तान के विभाजन के दौर में आगरा के एक मुस्लिम व्यवसायी सलीम मिर्जा (बलराज साहनी) के परिवार के संघर्ष की कहानी को दिखाया है। फिल्म की स्क्रिप्ट कैफी आजमी और शमा जैदी ने लिखी थी। फिल्म में बलराज साह...