नई दिल्ली, फरवरी 27 -- Pakistan-Afghanistan War: बीते कई दिनों से तनाव चरम पर पहुंचने के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच भीषण युद्ध शुरू हो गया है। शुक्रवार को पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान के खिलाफ खुली जंग का ऐलान कर दिया है। ताजा संघर्ष तब शुरू हुआ जब अफगानिस्तान ने रविवार को किए गए पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक के जवाब में गुरुवार को पाकिस्तान पर जवाबी कार्रवाई की। इसके बाद पाकिस्तान ने भी काबुल सहित कई अफगानी शहरों को निशाना बनाया है और सौ से ज्यादा तालिबानी लड़ाकों को मारने का दावा किया है। अफगानिस्तान की जवाबी कार्रवाई से बौखलाए पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में लिखा कि युद्ध शुरू हो गई है। ख्वाजा आसिफ ने लिखा, "हमारे सब्र की इंतहा हो गई है। अब यह एक खुली जंग है।" इसके...