इस्लामाबाद, अप्रैल 3 -- ईरान-अमेरिका युद्ध की वजह से दुनियाभर में ऊर्जा संकट पैदा हो गया है। भारत का पड़ोसी देश पाकिस्तान भी उससे अछूता नहीं है। इसकी वजह से उसने पिछले दिनों पेट्रोल-डीजल के रेट्स में काफी ज्यादा बढ़ोतरी की है। इस बीच, पाकिस्तान ने राजधानी इस्लामाबाद में अगले एक महीने तक पब्लिक ट्रांसपोर्ट को फ्री करने का ऐलान किया है। पाकिस्तान सरकार ने ईरान युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा कीमतों में आई तेजी की वजह से ईंधन के दाम बढ़ाए थे। यह घोषणा देर रात लिए गए एक फैसले के बाद की गई, जिसमें पेट्रोल की कीमतों में 42.7 प्रतिशत और डीजल की कीमतों में 54.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई थी। इस बढ़ोतरी के बाद सड़कों पर कई जगह विरोध प्रदर्शन भी हुए। पेट्रोल-डीजल पंपों पर मोटरसाइकिलों की लंबी कतारें भी देखने को मिलीं। पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ...