मुरादाबाद, अगस्त 29 -- अमेरिका के लॉस वेगास में एएसडी मार्केट वीक में भारतीय हस्तशिल्प छाया है। इस मेले से भारतीय हस्तशिल्प के दीर्घकालिक कारोबार की उम्मीदें जागी हैं। ईपीसीएच अध्यक्ष नीरज खन्ना का मानना है कि भारत और अमेरिका के बीच निर्यात को इससे मजबूती मिलेगी। तीन दिवसीय एएसडी मार्केट वीक में भारतीय हस्तशिल्प, फैशन, लाइफस्टाइल और एक्सेसरीज उत्पादों ने खूब आकर्षण बंटोरा। इसमें हस्तशिल्प निर्यात संवर्धन परिषद (ईपीसीएच) ने भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त (हस्तशिल्प) कार्यालय के सहयोग से इंडिया पवेलियन स्थापित किया है। इस अंतरराष्ट्रीय मंच के माध्यम से भारतीय निर्यातकों को अमेरिकी बायरों, रिटेलर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स से सीधे जुड़ने का अवसर मिला है। यहां खरीदारों की ओर से मूल्य, ऑर्डर मात्रा, उत्पाद अनुकूलन, पैकेजिंग और डिलीवर...