न्यूयॉर्क, नवम्बर 20 -- अमेरिका में खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश के मामले में शुक्रवार (20 नवंबर) को अहम सुनवाई होने जा रही है। इस मामले में आरोपी भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता की सजा पर अमेरिकी अदालत में सुनवाई होगी। खास बात यह है कि पन्नू भी इस दौरान अदालत में व्यक्तिगत रूप से मौजूद रह सकता है। ऐसा हुआ तो 2023 की कथित हत्या की साजिश के बाद दोनों पहली बार आमने-सामने होंगे। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सरकारी वकीलों ने अदालत से पन्नू को पीड़ित गवाह के तौर पर अपना पक्ष रखने के लिए 20 मिनट का समय देने का अनुरोध किया है। वहीं, निखिल गुप्ता के वकील का कहना है कि कानून के तहत आरोपी को भी सजा सुनाए जाने की कार्यवाही के दौरान मौखिक रूप से अपनी बात रखने का अधिकार है। ऐसे में सुनवाई के दौरान दोनों पक...