हाथरस, मार्च 9 -- भारत के धुरंधरों ने जीता टी-ट्वेंटी विश्वकप,जमकर हुई आतिशबाजी रविवार को खेला गया टी-ट्वेंटी विश्व कप का फाइनल मुकाबला रविवार को अहमदाबाद के नरेन्द्र सिंह मोदी स्टेडियम में टी-ट्वेंटी विश्वकप का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने शानदार बल्लेबाजी पेश की। भारतीय टीम ने एकतरफा मुकाबले में न्यूजीलेंड की टीम को हरा दिया। जनपद में जमकर आतिशबाजी हुई और जगह जगह मिठाई वितरित की गई।भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टी ट्वेंटी विश्वकप खेला गया। रविवार को फाइनल मुकाबले का पिछले दो दिन से क्रिकेट प्रेमी इंतजार कर रहे थे। रविवार को भारत न्यूजीलेंड के बीच फाइनल मुकाबले से पूर्व सुबह से क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम की जीत के लिए दुआएं की। शाम को सात बजे जैसे ही फाइनल मुकाबला शुरू हुआ तो सड़कों पर सन्नाटा छा...