नई दिल्ली, मई 25 -- भारत के दुश्मनों की नींद एक बार फिर उड़ने वाली है। दरअसल राफेल डील को लेकर हाल ही में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। रिपोर्ट्स में मुताबिक रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और 'मेक इन इंडिया' को बढ़ावा देने के लिए भारत ने बड़े सैन्य समझौते का ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया है। इसके तहत भारत फ्रांस से 114 राफेल विमान खरीदने जा रहा है। वहीं इनमें से 90 जेट्स का निर्माण भारत में होगा। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा अधिग्रहण परिषद (DAC) से मंजूरी मिलने के बाद भारतीय वायुसेना के लिए 114 लड़ाकू विमानों की खरीद का आधिकारिक 'लेटर ऑफ रिक्वेस्ट' (LoR) तैयार हो चुका है। अब यह लेटर मिलने के बाद फ्रांस विमानों की कीमत, डिलीवरी की तारीख और लॉजिस्टिक्स सपोर्ट की पूरी जानकारी भारत को सौंपेगा। इसके बाद रक्षा मंत्रालय आधिकारिक तौर पर रिक्व...