नई दिल्ली, फरवरी 23 -- अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए टी20 विश्व कप 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम के विजय रथ को रोककर उसकी बादशाहत खत्म कर दी है। 2023 के वनडे विश्व कप फाइनल में इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद, यह किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट (सभी प्रारूपों में) के पिछले 18 मैचों में भारत की पहली हार है। इतना ही नहीं, यह 2022 के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद से किसी भी बहु-राष्ट्रीय टी20I टूर्नामेंट में भारत की पहली पराजय भी साबित हुई है। इस हार के साथ ही भारतीय टीम का पिछले कई महीनों से चला आ रहा अजेय क्रम टूट गया है, जिसने प्रशंसकों को 2023 के फाइनल की कड़वी यादें ताजा करा दी हैं। भारतीय टीम ने 2023 का विश्व कप फाइनल जो इसी अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्...