नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- Forbes India Rich List 2025: फोर्ब्स की 2025 लिस्ट के अनुसार, भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की कुल संपत्ति 9% घटकर 1 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर पर आ गई है। यानी लगभग 100 अरब डॉलर की कमी हुई है। इस गिरावट का मुख्य कारण रुपये की कमजोरी और सेंसेक्स में 3% की गिरावट बताया गया है।मुकेश अंबानी फिर भी टॉप पर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी लगातार भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बने हुए हैं। हालांकि, उनकी संपत्ति 12% यानी 14.5 अरब डॉलर कम होकर 105 अरब डॉलर रह गई है। अंबानी अब भी "सेंटिबिलियनेयर" (100 अरब डॉलर से अधिक संपत्ति वाले) हैं। उन्होंने Reliance Intelligence नामक नया AI विभाग शुरू किया है और Jio को 2026 में लिस्ट करने की योजना बनाई है।गौतम अडानी दूसरे स्थान पर गौतम अडानी और उनका परिवार 92 अरब डॉ...